फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest,strike,employe,demand

सफाईकर्मी नहीं माने, हड़ताल चार से

Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
protest,strike,employe,demand
कोसीकलां (मथुरा)। सफाई कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर को लेकर मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर से दो घंटे तक चली वार्ता विफल रही। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कमचारी संघर्ष समिति के तत्वाधान में कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन फरवरी को चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने, चार से काम बंद हड़ताल करने तथा पांच से नगर पालिका कार्यालय एवं चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर कूड़ा डालो अभियान चलाने का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने सफाई कर्मचारी नेता संघ के उपाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि, सतीश चंद, लक्ष्मीनारायण, संजय आदि को वार्ता के लिए दोपहर में कार्यालय बुलाया। जहां दोनों पक्षों में करीब दो घंटे तक वार्ता हुई। लेकिन कोई नतीजा नही निकला। जिसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जूलूस के रुप में अपने घरों को लौट गये। संघ के महामंत्री सतीश चंद ने बताया कि चेयरमैन कोई मांग मानने को तैयार नही हैं, केवल आश्वासन दे रहे हैं। सरकार की ओर से आ रही राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से कर्मचारियों के अवशेषों का भुगतान नही कर रहे हैं। डीएम से जांच कराकर बकाया अवशेषों, पेंशन आदि दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली गई, लेकिन कर्मचारी नगर के क्षेत्र विस्तार के हिसाब से 280 सफाई कर्मचारी रखे जाने की मांग पर अड़े रहे और वार्ता बेनतीजा हो गई। बजट की व्यवस्था होने पर कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने की बात कहने के बाद भी नही माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed