फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest over water in Hajjupura; broken pipeline in Kazipada.

Agra News: हज्जूपुरा में पानी के लिए प्रदर्शन, काजीपाड़ा में टूटी पाइपलाइन

Fri, 03 Jul 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Protest over water in Hajjupura; broken pipeline in Kazipada.
पाइपलाइन फटने से बहता पानी
आगरा। ताजमहल के पास ताजगंज क्षेत्र के हज्जूपुरा में पानी के लिए परेशान महिलाओं ने जलकल के ताजगंज पंपिंग स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाएं बच्चों के साथ बोतल में गंदा पानी लेकर पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर काजीपाड़ा नाले के पास बिजलीघर चौराहे पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर पूरे दिन पानी बर्बाद होता रहा।
विज्ञापन

हज्जूपुरा की शकुंतला देवी ने बताया कि तीन महीने से पानी का प्रेशर नहीं आ रहा है। चार बार शिकायत दर्ज करा चुकी हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। शिल्पी कुशवाह ने कहा कि गंदे, काले, बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे मासूम बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। ममता ने बताया कि 24 घंटे गंगाजल देने की बात कही थी लेकिन एक घंटे भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

वहीं बिजलीघर चौराहे पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे दिन सड़क पर पानी बर्बाद होता रहा। काजीपाड़ा नाले के नजदीक यह लाइन छीपीटोला, चक्कीपाट, काजीपाड़ा क्षेत्र को जलापूर्ति करती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में बेहद कम प्रेशर से पानी पहुंचा। प्रतापपुरा चौराहे पर मेट्रो के निर्माण के दौरान पाइपलाइन में लीकेज हो गया। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि काजीपाड़ा में पानी की लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं हज्जूपुरा में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed