{"_id":"5e1766b48ebc3e880e396b1e","slug":"protest-kasganj-news-agr424013094","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छपाक' का विरोध: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ नारेबाजी, पोस्टर जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'छपाक' का विरोध: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ नारेबाजी, पोस्टर जलाए
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पोस्टर जलाते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। जेएनयू में फिल्म का प्रमोशन करने पर भाजपा और हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कस्बे के चौदहपोर तिराहे पर एकत्रित होकर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दीपिका के पोस्टर जलाए। इस दौरान दस जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म छपाक का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
भाजपा सभासद अमित मिश्र के नेतृत्व में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने लोगों से दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का बहिष्कार करने का आह्वान किया। भाजपा सभासद ने कहा कि जेएनयू में जाकर देशविरोधी नारेबाजी करने वाले टुकडे़-टुकडे़ गैंग के बीच फिल्म प्रमोशन करना भी देशद्रोह की श्रेणी में आता है। इस दौरान भाजपा सभासद मुकेश कटारे, लवकुश निर्भय, आशुतोष त्रिवेदी, अनुराग गोस्वामी, गौरव मिश्रा, हरिओम पचौरी, श्रवण गोस्वामी, चुनमुन नंबरदार, पंकज तिवारी, रविंद्र बल्लभ व्यास, किशन पसनावत, आदित्य काकौरिया, कन्हैयालाल त्रिवेदी, प्रवीण निर्भय आदि मौजूद रहे।