{"_id":"7456e651b83620dca16108db14ecf142","slug":"protest-for-the-establishment-of-high-court-bench-at-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वी वांट हाईकोर्ट’, दिल्ली में बुलंद हुई आगरा की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वी वांट हाईकोर्ट’, दिल्ली में बुलंद हुई आगरा की आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 20 Dec 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के मुद्दे पर शुक्रवार को आगरा समेत कई जिलों के अधिवक्ताओं ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर आयोजित सभा में जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करने के बाद युवा अधिवक्ताओं ने संसद मार्ग से प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस पर पुलिस के साथ नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। झड़प में दो अधिवक्ता घायल हो गए। इसमें एक महिला अधिवक्ता है। बाद में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद चौधरी बाबूलाल के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय और कानून मंत्री को ज्ञापन सौंपें।
आगरा-अलीगढ़ मंडल के अधिवक्ता संघर्ष समिति के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता सुबह 7:30 बजे दीवानी पर इकट्ठा हुए। गाड़ियों से दिल्ली के लिए कूच किया। दोपहर एक बजे जंतर-मंतर पर पहुंचकर सभा की। वक्ताओं ने जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। कहा कि हाईकोर्ट दूर होने के कारण लाखों मामले लंबित हैं। पश्चिमी यूपी के लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है।
वकीलों के प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने पेशावर हमले के चलते मार्च नहीं निकालने का आग्रह किया। सभा में केडी शर्मा ने घोषणा की कि प्रशासन की अपील पर मार्च नहीं निकाला जाएगा। युवा अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया और मार्च निकालते हुए संसद मार्ग पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें केरल भवन पर रोक लिया। बेरीकेडिंग से अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई। अंजू चौहान और राकेश शर्मा बेरीकेडिंग पर चढ़ गए और गिरने से घायल हो गए। वकीलों ने वी वांट हाईकोर्ट, खंडपीठ आगरा का अधिकार के नारे लगाए। तकरीबन डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चला। उधर, घायल अधिवक्ताओं को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, सांसद बाबूलाल के साथ अधिवक्ताओं का एक दल पीएमओ और कानून मंत्री से मिलने गया। यहां हाईकोर्ट बेंच की मांग का ज्ञापन दिया। देर शाम अधिवक्ता वापस लौटे। दिल्ली पहुंचने वालों में केडी शर्मा, सुधीश चंद जैन, मेहताब सिंह, भारती चतुर्वेदी, अरुण सोलंकी, विजय कुमार शर्मा, गजेंद्र शर्मा बाबा, करतार सिंह भारतीय, आशीष पाठक, अनूप शर्मा, अविनाश शर्मा, विधायक धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री नहीं आए
जंतर मंतर पर सभा में पहुंचे सांसद चौ. बाबूलाल ने बताया कि खंडपीठ की मांग से संबंधित ज्ञापन पर 12 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि अनिल चौधरी ने जानकारी दी कि प्रो. रामशंकर कठेरिया व्यस्तता के चलते नहीं आ सके हैं। अधिवक्ता इससे नाराज दिखे, नारेबाजी भी की।
टोल प्लाजा पर कर्मियों से तकरार
यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली जाते अधिवक्ताओं की टोल प्लाजा कर्मियों से तकरार हो गई। टोल मांगने पर वकील भड़क गए। उन्होंने एक्सप्रेस वे पर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिवक्ताओं का हंगामा बढ़ने पर उनकी गाड़ियों को टोल मुफ्त कर दिया गया।