{"_id":"5a0093884f1c1b6e548bb406","slug":"protest-by-bsp-activist-over-not-getting-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियोः बसपा में लाखों लेकर पार्षद का टिकट बेचने का आरोप, दावेदार का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियोः बसपा में लाखों लेकर पार्षद का टिकट बेचने का आरोप, दावेदार का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के विधानसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप खूब लगे थे। अब नगर निगम चुनाव में भी पार्षद के टिकट के लिए लाखों रुपये वसूलने के आरोप बसपा कार्यकर्ता लगा रहे हैं।
सोमवार को बसपा के टिकट दावेदारों ने तीन से पांच लाख रुपये लेकर टिकट बेचे जाने के आरोप लगाकर हंगामा काटा और सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया। बसपा के जोन प्रभारी और जिलाध्यक्ष पर आधा दर्जन दावेदारों ने खुलेआम आरोप लगाकर नोटो की गड्डियां लहराई हैं।
बसपा के सेक्टर अध्यक्ष बीआर भोसले ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर जोन प्रभारी पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप का वीडियो वायरल किया है। भोसने ने कहा कि वार्ड नंबर 28 नाई की सराय से अपनी मां मछला भोसले के लिए बसपा जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड़ ने तीन लाख रुपये लेकर टिकट देने का भरोसा दिया था, लेकिन टिकट नहीं दिया।

वह अब पैसे भी वापस नहीं कर रहे। ऐसे ही आरोप वार्ड 10 के प्रत्याशी सुशील सागर ने लगाए हैं। उन्होंने तीन लाख रुपये के नोटों की गडिडयां हाथ में लेकर लहराई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में सुशील ने आरोप लगाया कि तीन लाख रुपये लेने के बाद पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे, न देने पर टिकट काट दिया गया। अब उनके पैसे वापस कर दूसरे को टिकट बेचा गया है।
वीडियो में सुशील ने आरोप लगाया कि तीन लाख रुपये लेने के बाद पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे, न देने पर टिकट काट दिया गया। अब उनके पैसे वापस कर दूसरे को टिकट बेचा गया है।
नरायच के अनूप शर्मा ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना को उन्होंने दो लाख रुपये दिए थे, लेकिन पार्टी के खाते में केवल 50 हजार ही जमा दिखाए गए हैं। अब ज्यादा पैसे देने वाले को टिकट दे दिया गया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना के मुताबिक दूसरे दलों के लोग तय रणनीति के तहत ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
बसपा जोन कार्डिनेटर सुनील चित्तौड़ का कहना है कि पार्षद के लिए दावेदार बहुत हैं और टिकट एक को ही मिला। इससे कुछ लोग नाराज हैं और आपा खोकर फिजूल के आरोप लगा रहे हैं। इनमें सच्चाई नहीं है। कोई ऐसा सबूत नहीं जिससे टिकट बेचा जाना साबित हो सके। यह विरोधियों की साजिश है।