{"_id":"5eaed7088c52a9116e66fd7d","slug":"protest-at-quarantine-centre-in-agra-by-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूख से बिलबिलाने लगे बच्चे तो टूट गया महिलाओं का सब्र, क्वारंटीन सेंटर पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से बिलबिलाने लगे बच्चे तो टूट गया महिलाओं का सब्र, क्वारंटीन सेंटर पर हुआ हंगामा
Mon, 04 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 May 2020 12:08 AM IST
सार
महिलाओं ने कहा-नहीं रख सकते तो घर भेज दो
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर पर महिलाओं के हंगामे के बाद पहुंचे भाजपा विधायक उपजिलाधिकारी से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एत्मादपुर के गांव रनपई स्थित क्वारंटीन सेंटर में रविवार को दोपहर तक न चाय मिली और न ही खाना। भूख से बेहाल लोगों ने जब बच्चों को बिलबिलाते देखा तो हंगामा कर दिया।
सूचना पर पहुंचे एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने चाय मंगवाई। लोगों को समझाकर शांत किया। उन्होंने विधायक से कहा कि व्यवस्था ठीक कराइए। प्रशासन के पास अगर इंतजाम नहीं हैं तो लोगों को घर भेज दे। बाद में प्रशासन ने भोजन दिलवा दिया।
इस क्वारंटीन सेंटर में 64 लोगों को रखा गया है। भोजन देर से मिलने की शिकायतें लोग पहले भी कर चुके थे। इस बार जब सुबह को नाश्ता नहीं मिला तो लोगों ने गार्ड से कहा कि और कुछ न सही चाय तो भिजवा ही दो। इसके बावजूद चाय नहीं आई। दोपहर 12 बजे खाने का समय है लेकिन खाना भी नहीं आया।

लोग बोले कि उन्होंने किसी तरह सब्र कर रखा था लेकिन उनके साथ बच्चे भी हैं। वे भूख से बिलबिलाने लगे। वे लोग अहमदाबाद से आ रहे थे। राजस्थान के उदयपुर में रखा गया। एक मई तक वहां रहे। इसके बाद यहां आ गए। उदयपुर में व्यवस्था ठीक थी। यहां कुछ ठीक नहीं है।
सूचना पर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्योति राय को निर्देश दिए। एसडीएम ज्योति राय ने बताया कि अन्य प्रदेशों से आए लोगों को यहां एकत्रित किया जा रहा है। जांच के बाद सभी को वाहन द्वारा घर तक भेजा जाएगा, कुछ लोगों की शिकायत थी। भोजन की व्यवस्था भी ठीक कर दी गई है।