फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against the removal of Subhash Chandra Bose's statue, written complaint

Agra News: सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हटाने का विरोध, तहरीर दी

Mon, 26 Jan 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Protest against the removal of Subhash Chandra Bose's statue, written complaint
आगरा। माल रोड पर लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को हटाने का विरोध राष्ट्रीय बजरंग दल ने रविवार को किया। पदाधिकारियों ने थाना रकाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अज्जू चाैहान, प्रांत अध्यक्ष राैनक ठाकुर और प्रांत मंत्री अतुल चाैहान ने बताया कि वह 129वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे। नेताजी की प्रतिमा माल रोड पर एएसआई कार्यालय के पास लगी थी। मगर नेताजी की प्रतिमा गायब थी। काफी देखने पर भी प्रतिमा नहीं मिली। प्रतिमा को यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने हटा लिया है। पदाधिकारियों ने इसे चोरी बताया। पदाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, मेट्रो की तरफ से कहा गया है कि प्रतिमा को कार्य की वजह से हटाया गया है। उसे फिर से उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed