फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against Sukhdev Singh Gogamedi murder Agra-Aligarh highway blocked

Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, आगरा-अलीगढ़ हाईवे किया जाम

Wed, 06 Dec 2023 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 03:38 PM IST
सार

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आगरा में आक्रोश देखा गया। यहां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आगरा-अलीगढ़ हाईवे जाम कर दिया गया।

विज्ञापन
Protest against Sukhdev Singh Gogamedi murder Agra-Aligarh highway blocked
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर हुई गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को हाथरस मार्ग के टेढ़ी बगिया और एत्मादपुर में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक भी हुई। जाम की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर 3 बजे करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रतीक सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ टेढ़ी बगिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाईवे पर बैठ गए। इसके बाद नारेबाजी करने लगे। हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, कार्यकर्ता हटने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो तकरार होने लगी। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर ज्ञापन लेने के बाद हटाया। प्रदर्शन की वजह से हाईवे पर 45 मिनट तक वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


यहां के बाद करणी सेना के कार्यकर्ता, महाकाल यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शिवम राठौर और सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में एत्मादपुर स्थित बरहन तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ता हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। इससे वाहनों की लाइन लग गई। इसकी जानकारी पर एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह पहुंच गए। उन्होंने ज्ञापन लिया। इसमें मांग की गई कि घटना की सीबीआई जांच की जाए। दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान मोनू ठाकुर, रामवीर सिंह, भानू ठाकुर, पवन सिसौदियाा, योगेश सिंह, चरण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंस गईं एंबुलेंस
हाथरस मार्ग और एत्मादपुर में हाईवे पर प्रदर्शन की वजह से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। जाम में सवारी वाहन से लेकर एंबुलेंस भी फंस गईं। टेढ़ी बगिया पर जाम की वजह से 45 मिनट और बरहन तिराहे पर जाम की वजह से 15 मिनट तक दिक्कत का सामना करना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed