फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest against padmaavat in agra, mathura and firozabad

पद्मावत पर बवाल जारी, मथुरा में रोकी ट्रेन, निकाली भंसाली की अर्थी

Wed, 24 Jan 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Jan 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
protest against padmaavat in agra, mathura and firozabad
फिल्म पद्मावत का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत का विरोध और तेज हो गया है। पूरे देश में इस फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद समेत अन्य जगहों पर पुलिस सतर्क हो गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को फिल्म के विरोध में हुए प्रदर्शन और एक सिनेमाघर के संचालक को अज्ञात फोन कॉल आने के बाद से आगरा में तमाम सिनेमाघरों के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ताकि किसी भी परिस्‍थति से निपटा जा सके।  
विज्ञापन


मथुरा में फिल्म पद्मावत का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 25 जनबरी को फिल्म रिलीज होनी है। क्षत्रिय समाज विरोध प्रदर्शन महानगरों से होकर गांवों तक जा पहुच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के कार्यकर्ताओ ने मथुरा के गोवर्धन कस्वे में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। 

वहीं मथुरा में भूतेश्वर स्टेशन पर क्षत्रियों ने रोकी पैसेंजर ट्रेन को 20 मिनट तक रोक दी गई। फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को लेकर की नारेबाजी भी की। प्रदर्शन रालोद जिलाध्यक्ष कुमार नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया। 

फिरोजबाद में फिल्म पद्मावत के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी और करणी सेना ने किया जबरदस्त प्रदर्शन। पहले शहर की पाश कालोनी विभव नगर में फिल्म के निदेशक भंसाली की प्रतीकात्मक अर्थी बनाई। 

चलने नहीं देंगे फिल्म

protest against padmaavat in agra, mathura and firozabad
सिनेमाघर के बार पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
अर्थी बनाने से पहले पूरी रस्म अदायगी की गई। अर्थी लेकर नारेबाजी करते हुए हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता शहर में निकले। जगह-जगह किया प्रदर्शन। 

हिंदू वाहिनी ने चेतावनी दी कि शहर के किसी भी टाकीज में फिल्म लगी तो चलने नहीं देंगे। विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस फोर्स भी अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed