{"_id":"60f0997c8ebc3eec6a7263c8","slug":"protest-against-not-filling-the-examination-form-of-law-students-agra-news-agr4999701200","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फार्म न भरवाए जाने के विरोध में विधि छात्र धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फार्म न भरवाए जाने के विरोध में विधि छात्र धरने पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर के गेट संख्या-दो के सामने विधि (एलएलबी) के छात्रों ने दिया। इनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी विशेष पुनर्परीक्षा करवाने का आश्वासन दिया था। इसके अनुसार जुलाई के पहले हफ्ते में परीक्षा फॉर्म भरवाया जाना था, इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
छात्रों ने कहा कि परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि एलएलबी की सत्र 2019-20 की विशेष पुनर्परीक्षा कराई जाएगी। इनको अधिकतम दो प्रश्नपत्रों की परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। छात्रों की मांग है कि विशेष पुनर्परीक्षा कराए बिना मुख्य परीक्षा न कराई जाए। यदि मुख्य परीक्षा पहले करा ली जाती है तो छात्र-छात्राओं सत्र पिछड़ जाएगा। पुनर्परीक्षा कराकर उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए। अलीगढ़ के छात्र नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ धोखा कर रहा है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि विधि के छात्रों की ओर से विशेष पुनर्परीक्षा कराने की मांग के संबंध में ज्ञापन दिया गया। परीक्षा समिति ने जो भी निर्णय लिया है, उसका अनुपालन कराया जाएगा।