फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against India Pakistan match in Asia Cup

भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध: खिलाड़ियों ने शहीदों का बताया अपमान, टीवी पर मैच न देखने की अपील

Sun, 14 Sep 2025 03:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध जारी है। खिलाड़ियों का कहना है कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। यह मैच शहीद परिवारों को चोट पहुंचाने वाला है।
 

विज्ञापन
Protest against India Pakistan match in Asia Cup
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस पर विरोध तेज हो गया है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों की वजह से जिले के खेल प्रेमी और खिलाड़ी भावुक हैं। इसे शहीदों के बलिदान का अपमान बताते हुए टीवी पर मैच न देखने की अपील की गई है।
विज्ञापन


आगरा के पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर ने कहा है कि जिस देश की जमीन से हमारे जवानों पर गोलियां चलती हैं, उसके साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का मजाक बनाने जैसा है। यह मैच रद्द होना चाहिए।
विज्ञापन

 

सिटीजन क्रिकेट क्लब के सचिव मुईन बाबू का कहना है कि जब बार-बार हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं तो हम पाकिस्तान के साथ मैच खेलकर कैसा संदेश देंगे। देश से बढ़कर कुछ नहीं है। यह मैच शहीद परिवारों को चोट पहुंचाने वाला होगा।

 

खेल प्रेमी राजेश शर्मा ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है, यह देश की प्रतिष्ठा का सवाल है। पाकिस्तान के साथ खेलना शहीदों की शहादत के साथ धोखा है। सोशल मीडिया पर भी इस मैच का बहिष्कार करने की मांग जोर पकड़ रही है। 

महिला खिलाड़ी शिखा झीगरन का कहना है कि पहलगाम के शहीदों को याद रखो, पाकिस्तान से कोई खेल नहीं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान से क्रिकेट न खेलकर ही देश शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकता है।

ये भी पढ़ें-Agra: 26 घंटे नहीं होगी 50 हजार घरों में गैस आपूर्ति, सीएनजी का भी रहेगा संकट; जानें कब से बंद होगी सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed