फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against coaching institute preparing for NEET in Agra

कोचिंग का धोखा: नीट की तैयारी के नाम पर वसूली करोड़ों की फीस, अब मर्ज करने की बात; छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 07 Sep 2025 01:03 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:03 AM IST
सार

आगरा में नीट की तैयारी कराने वाली कोचिंग के छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि संचालक ने फीस के नाम पर 60 से 80 हजार रुपये हर छात्र से जमा कराए। तीन दिन से डीएम का आदेश बताकर कोचिंग बंद कर रखी थी। पूरा स्टाफ भी नहीं है।

विज्ञापन
Protest against coaching institute preparing for NEET in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवान टॉकीज के समीप एक कोचिंग में छात्रों व उनके परिजन ने शनिवार को हंगामा किया। आरोप लगाया कि संचालक ने छात्रों से करोड़ों रुपये फीस जमा करा ली। अब बीच में दूसरी कोचिंग में मर्ज करना चाहता है। मौके पर पहुंची न्यू आगरा पुलिस ने छात्रों को समझाया और शांत किया।
विज्ञापन


कोचिंग में करीब 400 छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि संचालक ने फीस के नाम पर 60 से 80 हजार रुपये हर छात्र से जमा कराए। तीन दिन से डीएम का आदेश बताकर कोचिंग बंद कर रखी थी। पूरा स्टाफ भी नहीं है। शनिवार सुबह 10 बजे कोचिंग पढ़ने गए तो कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। तब उन्हें जानकारी हुई कि संचालक कोचिंग को किसी दूसरी कोचिंग में मर्ज करना चाहता है।
विज्ञापन


उनसे जमा कराई फीस भी नहीं लौटा रहा। इस पर उन्होंने परिजन को फोन कर बुला लिया। छात्रों ने परिजन के साथ हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। 57 छात्रों ने कोचिंग संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिग का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed