फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against Bhim Army meeting, two youths beaten up

Agra News: भीम आर्मी की बैठक का विरोध, दो युवकों को पीटा

Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protest against Bhim Army meeting, two youths beaten up
सहावर। क्षेत्र के गांव नगला नाहर में भीम आर्मी की बैठक करना दो दलित युवकों को महंगा पड़ा गया। गांव के ही कुछ लोगों ने मीटिंग का विरोध कर दिया और मीटिंग नही करने दी। आयोजक युवकों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव नगला नाहर निवासी सुरेश व संदीप ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को गांव में भीम आर्मी की बैठक प्रस्तावित थी। तभी गांव के अनुराग मिश्रा, विनय मिश्रा, उदय मिश्रा व किशन मिश्रा, सुनील, रघवीर प्रसाद एकत्रित होकर लाठी-डंडा लेकर वहां आ गए और बैठक का विरोध करने लगे। जाति सूचक गाली देते हुए बोले कि तुम गांव के बहुत बड़े नेता बन रहे हो। युवकों ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से दोनों पिटाई कर दी। मामले की जानकारी जब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने रविवार को थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed