फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest,advocate

न्यायालय का गेट बंद कर वकीलों ने दिया धरना

Fri, 02 Sep 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest,advocate
मैनपुरी। वकालत के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान के लिए वकीलों ने शुक्रवार को भी सीजेएम न्यायालय का गेट बंद करके धरना दिया। सीजेएम न्यायालय का गेट बंद किए जाने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे जिला जज अनिल कुमार ने नाराजगी जताते हुए गेट खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सभागार में एकत्रित हुए। अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जिला जज न्यायालय के गेट पर पहुंचे। गेट के बाहर नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए सीजेएम न्यायालय पहुंचे। यहां मुख्य द्वार बंद करके नारेबाजी कर धरना दिया। अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि न्यायालयों में पेशी के नाम पर की जा रही वसूली रोकी जाए। सभी अदालतों में पीठासीन अधिकारियों के समय से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सचिव संतोष यादव राजू ने कहा कि अदालतों में बयान लिखने, प्रमाणित प्रतिलिपि देने, पीठासीन अधिकारी का आदेश दिखाने के नाम पर की जा रही वसूली रोकी जाए। पेशी के नाम पर वकीलों का किया जाने वाला शोषण रोका जाना चाहिए। राघवेंद्र कश्यप ने कहा कि अदालतों में वकीलों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मौके पर संजना चौहान, रीता नैयर, विनीता भदौरिया, शिवकुमार यादव, विनीत निगम, जीतू राजपूत, शैलेंद्र यादव, एएच हाशमी, सुरेंश यादव, नरेंद्र यादव, अनिल यादव, शिवम कटियार, हरवीर सिंह, जगदीश यादव, संजीव कुमार, गगन तिवारी, गोपाल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिला जज ने जेल भिजवाने की दी चेतावनी
सीजेएम न्यायालय का गेट बंद करके वकीलों द्वारा दिए जा रहे धरने की जानकारी होने पर जिला जज अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिला जज ने गेट बंद किए जाने पर वकीलों से नाराजगी जताई। जिला जज ने गेट खुलवाकर वकीलों द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में अवरोध डालने पर जेल भिजवाने की भी चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दीवानी में अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंच गया।
प्रतिनिधि मंडल की नहीं बनी बात
वकीलों की समस्याओं तथा आंदोलन के संबंध में शुक्रवार की दोपहर बाद वकीलों का प्रतिनिधि मंडल जिला जज से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने वकीलों की समस्याओं तथा बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताई गई समस्याओं को दूर कराने की मांग की। बात नहीं बनने पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य लौट गए। प्रतिनिधि मंडल में एएच हाशमी, दिग्विजय सिंह, पंकज सक्सेना मौजूद रहे।

बैठक में बनाएंगे रणनीति
वकीलों की बैठक मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को दोपहर एक बजे बुलाई गई है। बैठक में वकील आंदोलन के संबंध में अगली रणनीति बनाएंगे। अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों में वकीलों ने भ्रष्टाचार के विरोध में कार्य बहिष्कार करके संबंधित एसडीएम को ज्ञापन दिए हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed