फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protected 213 destitute cattle by running a special campaign

Agra News: विशेष अभियान चलाकर 213 बेसहारा गोवंश किए संरक्षित

Tue, 21 Feb 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protected 213 destitute cattle by running a special campaign
मैनपुरी।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी विनोद कुमार के निर्देश पर मंगलवार को बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिले भर में कुल 213 बेसहारा गोवंश गोशालाओं में संरक्षित कराए गए। आगे भी खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा।
लगातार बेसहारा गोवंश की शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर गोवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दिए थे। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई थी। विशेष अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा के नेतृत्व में तहसील सदर में 21 बेसहारा गोवंशों को संरक्षित किया गया। वहीं तहसील घिरोर में 20, विकास खंड जागीर में 30, विकास खंड किशनी में 45, विकास खंड कुरावली में 61, विकास खंड सुल्तानगंज में 12 और मैनपुरी देहात में 24 निराश्रित गोवंश पकड़कर समीपवर्ती गोशालाओं में संरक्षित किए गए।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करें। कोई भी गोवंश भूखा न मरे, इसके लिए पर्याप्ता भूसा और चारा उपलब्ध रहे। भूख के कारण किसी संरक्षित गोवंश की मृत्यु हुई तो संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed