{"_id":"5f87d833577ff0314673100c","slug":"prostitution-video-goes-virul-on-social-media-police-raid-on-hotel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देह व्यापार का वीडियो, पुलिस ने होटल में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देह व्यापार का वीडियो, पुलिस ने होटल में मारा छापा
Thu, 15 Oct 2020 10:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक होटल का वीडियो वायरल हुआ। इसमें बताया गया है कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। यह वीडियो अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र स्थित होटल शिवम में पुलिस ने छापा मारा। होटल के कमरों को चेक किया गया। मगर, देह व्यापार जैसा कोई मामला नहीं निकला। इस पर पुलिस वापस आ गई।
सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस होटल में गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि मालिक मनोज ठाकुर हैं। आगंतुक
रजिस्टर को चेक किया गया। उसमें हाल में आए लोगों के बारे में जानकारी की गई। रजिस्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
होटल की सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। हालांकि पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि यह वीडियो कब का है। वीडियो पुराना भी हो सकता है।