{"_id":"5e1a04188ebc3e87db42729c","slug":"prostitution-racket-accused-bhima-arrested-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: रशियन ही नहीं देसी युवतियों से भी देह व्यापार कराता था भीमा, व्हाट्सएप ग्रुप पर होती थी डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: रशियन ही नहीं देसी युवतियों से भी देह व्यापार कराता था भीमा, व्हाट्सएप ग्रुप पर होती थी डील
Sun, 12 Jan 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा पुलिस की गिरफ्त में आए सुरेंद्र उर्फ भीमा ने ताजनगरी में देह व्यापार के संबंध में कई चौंकाने वाली जानकारी दी हैं। उसके मोबाइल में तीन हजार युवतियों के नंबर मिले हैं। इनमें कई कॉलेज की छात्राएं भी हैं।
उसने व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था, जिन पर युवतियों के फोटो भेजकर बुकिंग करता था। उसने 24 से अधिक होटलों के नाम लिए हैं। पांच सितारा होटलों तक में बड़ी डिमांड आने पर देसी से लेकर विदेशी युवतियों को भेजता था।
थाना ताजगंज पुलिस ने धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ भीमा को 350 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

देसी-विदेशी युवतियों से कराया था देह व्यापार
थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो दिल्ली से देसी-विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए बुलाता है। इनमें रशियन और चीन की युवतियां भी हैं। दिल्ली के एजेंट से फोन पर डीलिंग करता है।
व्हाट्स एप ग्रुप से फोटो ग्राहक और होटलों के कर्मचारियों को दिखाता था। भीमा ने पांच व्हाट्स एप ग्रुप बनाए थे। इनमें 250-250 लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के माध्यम से ही युवतियों के फोटो शेयर किए जाते थे। जो लोग फोटो देखने के बाद ओके लिखते थे, उनसे भीमा निजी नंबर से संपर्क करता था।
इसके बाद युवतियों को बजट क्लास से लेकर पांच सितारा होटलों तक में भेजता था। पेमेंट भी ऑनलाइन लिया जाता था। युवतियों को रकम अपना कमीशन काटकर देता था। भीमा ने अपना नंबर इंटरनेट पर भी डाल रखा था, जिससे कॉल आने पर सर्विस उपलब्ध कराता था।

दिल्ली, मुंबई की युवतियां शामिल
भीमा ने अपने ग्रुप में दिल्ली, मुंबई की युवतियों को भी जोड़ रखा है। इनको आन डिमांड बुलाता था। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की युवतियों के भी संपर्क में है। दिल्ली के एजेंट उसके पास इन युवतियों को भेजते थे।
24 होटलों में देह व्यापार की जानकारी
पूछताछ में आरोपी भीमा ने 24 होटलों के नाम लिए हैं, जिनमें युवतियों को देह व्यापार के लिए भेजा जा चुका है। आरोपी ने नए साल पर भी कई युवतियों को होटलों में भेजा था। इनमें बजट क्लास होटल से लेकर पांच सितारा होटल तक शामिल हैं।
उसके मोबाइल में सौ और नंबर मिले हैं। यह बड़े रसूखदार से लेकर अन्य लोगों के हैं। अब पुलिस इन नंबरों के बारे में पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही होटलों से भी भीमा के संपर्क की जानकारी लेगी।

चर्चित महिला से भी संपर्क की मिली जानकारी
थाना प्रभारी का कहना है कि भीमा एक पांच सितारा होटल में बार टेंडर का काम करता था। यहां से ही देह व्यापार में शामिल हो गया। उसने नौकरी छोड़ दी। उसकी पहचान पूर्व में चर्चित रही महिला से भी हो गई। एक मामले में महिला को पुलिस ने भी पकड़ा था। उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद भीमा दिल्ली के एजेंट के संपर्क में आ गया।
फतेहाबाद रोड के होटल में रोकता था युवतियां
भीमा ने फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में युवतियां को रोकता था। यहां से टैक्सी से उन्हें दूसरे होटलों में भेजा जाता था। पुलिस ने होटल में पूछताछ की।
फतेहाबाद रोड के होटल में रोकता था युवतियां
भीमा ने फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में युवतियां को रोकता था। यहां से टैक्सी से उन्हें दूसरे होटलों में भेजा जाता था। पुलिस ने होटल में पूछताछ की।