फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property worth Rs 3.30 crore attached to gangster selling spurious chhena powder

Agra News: नकली छेना पाउडर बेचने वाले गैंगस्टर की 3.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं तीन मुकदमे

Fri, 03 Mar 2023 04:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 04:25 PM IST
सार

पप्पू कुशवाहा के खिलाफ नकली छेना पाउडर बनाकर बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस कार्य से ही उसने करोड़ों की अवैध संपत्ति बना ली।

विज्ञापन
Property worth Rs 3.30 crore attached to gangster selling spurious chhena powder
कुर्की का कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की पहली कार्रवाई बृहस्पतिवार को हुई। नकली छेना पाउडर बनाकर बेचने के मामले में आरोपी गैंगस्टर पप्पू कुशवाहा की 3.30 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। इसमें दरेसी और पीपल मंडी में भगवती ट्रेडर्स के नाम से दुकान व गोदाम के साथ मलपुरा में मकान व प्लाॅट शामिल हैं। इसके अलावा तीन खातों और पांच वाहन भी सीज किए गए।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मलपुरा के धनौली स्थित विपती नगर निवासी पप्पू कुशवाहा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज हुआ था। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई। पप्पू कुशवाहा, उसकी पत्नी सुशील देवी, बेटे अरविंद कुशवाहा और पुत्रवधू मनु कुशवाहा के नाम अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन


पप्पू कुशवाहा के खिलाफ नकली छेना पाउडर बनाकर बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस कार्य से ही उसने करोड़ों की अवैध संपत्ति बना ली। इसके अलावा आरोपी पर दो और मुकदमे दर्ज हुए थे। उसकी 3.30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसमें जमीन, दुकान, तीन खाते, पांच वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संपत्ति हुई कुर्क

1. दरेसी संख्या दो में संपत्ति 11.98 वर्ग मीटर की, कीमत 60 लाख रुपये।

2. पीपल मंडी में एसआर मार्केट के प्रथम तल पर गोदाम, कीमत 75 लाख रुपये।
3. अजीजपुर में प्लाट। क्षेत्रफल 194.81 वर्ग मीटर, कीमत 1,05,11,200 रुपये।

4. विपती नगर में दो मंजिला मकान। क्षेत्रफल 91.90 वर्ग मीटर, कीमत 65,02,750 रुपये।
5. दरेसी नंबर दो में संपत्ति, क्षेत्रफल 8.69 वर्ग मीटर। कीमत 15 लाख रुपये।

6. पंजाब नेशनल बैंक, शाखा दरेसी में खाता, धनराशि 28,379 रुपये सीज की गई।
7. पंजाब नेशनल बैंक, शाखा बैंक काॅलोनी, धनराशि 27,885 रुपये सीज की गई।

8. यूको बैंक, शाखा रावतपाड़ा में खाता, धनराशि 1,59,355 रुपये।
9. एक क्रेटा कार, कीमत 5,69,272 रुपये।

10. एक बाइक, कीमत 35,586 रुपये।
11. दो स्कूटी, कीमत 63,848।

12. महिंद्रा बोलेरो, कीमत 2,87,805 रुपये।

अक्तूबर 2015 में दर्ज हुआ पहला मुकदमा

रामा ट्रेडर्स के मालिक कमल छाबड़िया ने 25 अक्तूबर 2015 को भगवती ट्रेडर्स के मालिक पप्पू कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, मुकेश और रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी श्रीजी भोग के नाम से छेना पाउडर बेचते हैं। उनके प्रोडक्ट के नाम से घटिया माल बाजार में बेचा जा रहा है। इससे जहां फर्म की छवि को धूमिल किया जा रहा है, वहीं लोगों के साथ स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

रंजिश में सुपारी देकर बन गया गैंगस्टर

भगवती ट्रेडर्स का संचालक पप्पू कुशवाहा यू हीं गैंगस्टर नहीं बना है। उसकी रामा ट्रेडर्स के मालिक कमल छाबड़िया से व्यापारिक रंजिश कार्रवाई का आधार बन गई। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2010 में पप्पू कुशवाहा ने कमल छाबड़िया के प्रतिष्ठान पर छापा पड़वाया था। तब बसपा की सरकार थी। वर्ष 2015 में पप्पू कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर छापा पड़ा। तब सपा की सरकार थी। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना की धारा और कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी को जेल भेजा गया। इससे दोनों में रंजिश बन गई। 13 फरवरी 2021 को काला महल में रामा ट्रेडर्स के कर्मचारी रामचंद्र कुकरेजा को गोली मारी गई।

वह साइकिल से घर जा रहा था। इस घटना के तीन दिन बाद इरादतनगर में केनरा बैंक में डकैती पड़ी। पुलिस की विवेचना मेंं खुलासा हुआ कि वारदात राजस्थान के दस्यु मुकेश ठाकुर ने अंजाम दी है। पुलिस ने धनौली निवासी हरिओम बघेल को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया वह दस्यु का साथी था। पप्पू कुशवाहा ने कमल छाबड़िया की दस लाख की सुपारी दी थी। 30 अगस्त 2021 को इनामी मुकेश ठाकुर मारा गया। पप्पू कुशवाहा और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ।

एफएसडीए अधिकारी से हुआ था विवाद

पप्पू कुशवाहा का वर्ष 2021 में नमूने भरने की कार्रवाई के दौरान एफएसडीए के अधिकारी से भी विवाद हुआ था। उसने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एक ऑडियो भी सामने आया था। टीम के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। अब सवाल उठ रहा है कि सात साल पुराने मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई की। जिस समय संपत्ति जब्तीकरण किया गया, दुकानें खुल रही थीं। एक दिन पहले तक मकान में भी परिवार के लोग रह रहे थे। कार्रवाई में इतना समय क्यों लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed