फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property of four accused under Gangster Act will be confiscated

Agra News: गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Sat, 04 Jan 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Property of four accused under Gangster Act will be confiscated
कासगंज। सिकंदपुर वैश्य थाना क्षेत्र में चोर गिरोह काफी समय से सक्रिय है। डीएम की अनुमति के बाद सिकंदरपुर वैश्य के प्रभारी निरीक्षक ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों की संपत्ति के चिन्हित करने निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही उसे कुर्क किया जाएगा। सीओ पटियाली के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिशें दें रही है। क्षेत्र के गांव म्याऊ में 29 फरवरी 2024 की रात को गृहस्वामी किशनवीर अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। तभी गांव के फैसल, मुस्लिम, मुजमिल और मुजीम ने घर के ताले चटकाकर घर में प्रवेश कर लिया और बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी चोरी कर ली थी। इसके आसपास के बंद घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में गृहस्वामी किशनवीर को पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवेचना के दौरान इन आरोपियों को प्रकाश में लाई थी, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की थी। आरोपी जेल से रिहा होने के बाद लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक बृजपाल सिंह ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए डीएम और एसपी को गैंगचार्ट बनाकर रिपोर्ट भेजी थी। अनुमति मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने चारों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी विवेचना सीओ पटियाली गंजडुंडवारा थाना प्रभारी को आवंटन की है। एसपी अंकिता शर्मा ने गैंगस्टर में फरार चल रहे शातिर चोरों का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की संपत्ति चिन्हित कर कुर्क करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed