फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer murdered in Shikohabad body thrown in canal Police engaged in search

UP News: शिकोहाबाद में प्रापर्टी डीलर की हत्या, नहर में फेंक दी लाश...तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 04 Aug 2024 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 11:47 AM IST
सार

शिकोहाबाद में एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि लाश को नहर में फेंक दिया गया। घटना से आक्रोशित परिवारीजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस नहर में प्रापर्टी डीलर की तलाश कर रही है।  
 

विज्ञापन
Property dealer murdered in Shikohabad body thrown in canal Police engaged in search
शिकोहाबाद में प्रापर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रुपयों के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। इस हत्याकांड से परिवार में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए नहर में शव की तलाश के लिए पीएसी गोताखोरों क टीम को लगाया है। पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कटरा मीरा निवासी जितेन्द्र यादव उर्फ पप्पू (48) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके भाई सुरेन्द्र सिंह उर्फ संजू का आरोप है की राजेन्द्र कुशवाहा निवासी गांव ठार पूठा थाना उत्तर, हाल निवासी गांव असुआ शिकोहाबाद शनिवार रात साढ़े आठ बजे करीब उसके घर आया। 
विज्ञापन

 

घर आने के बाद वह जितेन्द्र को अपने साथ गाड़ी में ले गया। गाड़ी में उस दौरान कुछ अन्य लोग भी सवार थे। इसके बाद से जितेन्द्र का मोबाइल बंद जा रहा था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने आरोपी के घर जाकर उसकी तलाश की, तो वह वहां नहीं मिला। परिजनों ने रात्रि एक बजे करीब थाने आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आ गई। वह आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र कुशवाहा को भी पकड़ लिया। जिसे पुलिस अपने साथ थाने ले आई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने जितेन्द्र की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। इसके बाद से पुलिस भी नहर के समीप जाकर शव की तलाश में जुट गई।

रविवार सुबह आठ बजे करीब परिजन समेत काफी संख्या में ग्रामीण थाने आ पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने इस घटना की गुत्थी सुलझाने के प्रयास शुरू कर दिए। शव की तलाश में आगरा से पीएसी गोताखोरों की टीम को बुला लिया गया, जोकि नहर में शव की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक नहर से शव बरामद नहीं हुआ था। एसपी ग्रामीण ने इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए शिकोहाबाद, मक्खनपुर, खैरगढ़ थाना पुलिस समेत एसओजी एवं सर्विलांस की टीम बनाई है। यह सभी टीमें अपनी-अपनी बीट पर काम में जुट गई है।

मृतक के पास आता-जाता रहता था आरोपी

आरोपी राजेन्द्र कुशवाहा मृतक का परिचित था। उसका अक्सर घर आनाजाना रहता था। इसके चलते ही शनिवार रात जब वह कार लेकर जितेन्द्र को लेने के लिए आया, तो परिवार के किसी व्यक्ति को उसकी नीयत पर शक भी नहीं हुआ। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

15 मिनट में आने की कहकर निकला था जितेन्द्र

जितेन्द्र की बेटी ने पिता के घर से निकलने के बाद उसे फोन किया था। उस दौरान जितेन्द्र ने 15 मिनट में वापस आने की बात कही थी।

मृतक की पत्नी शिखा यादव ने राजेन्द्र कुशवाहा समेत अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला रुपयों के लेनदेन के विवाद का था। अभी शव बरामद नहीं हुआ है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed