फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Properties worth one crore seized in Aspur etah of SP leaders

Etah: सपा नेताओं की आसपुर में एक करोड़ की जब्त हुई संपत्तियां

Sat, 24 Sep 2022 10:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 10:58 PM IST
सार

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और परिजन की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर जब्त करने का आदेश दिया। इसके तहत लगातार संपत्तियों के जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Properties worth one crore seized in Aspur etah of SP leaders
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार को पुलिस ने जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी  जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव का आसपुर में एक प्लाट व तीन बीघा जमीन जब्त की गई है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत एक करोड़ 17 लाख रुपये बताई गई।

विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट के मामले में जुगेंद्र सिंह यादव और इनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने उनकी और परिजन की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर जब्त करने का आदेश दिया। इसके तहत लगातार संपत्तियों के जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विवेचना के दौरान कुछ नई संपत्तियां भी सामने आई हैं। इसे लेकर शनिवार को पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। तहसीलदार सदर सीपी सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत  रेखा यादव पत्नी जुगेंद्र सिंह यादव निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर की आसपुर में गाटा संख्या 692 रकबा 206 वर्ग मीटर आवासी प्लाट व गाटा संख्या 709, 710, 712 का संपूर्ण रकबा 0.244 हैक्टेयर भूमि जो कि भूमाफिया जुगेंद्र सिंह एंड कंपनी पार्टनर  रेखा यादव के द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति है। इन संपत्तियों को मुनादी कराकर जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है जब्त

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जहां पूर्व विधायक जेल में निरुद्घ है। डीएम के निर्देश पर दोनों भाइयों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed