फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Project manager of Jal Nigam suspended Due To Falling Drains in Yamuna Mathura

यमुना में नाले: जल निगम के परियोजना प्रबंधक पर गिरी गाज, डीएम ने किया निलंबित

Fri, 17 Jan 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Project manager of Jal Nigam suspended Due To Falling Drains in Yamuna Mathura
जल निगम के परियोजना प्रबंधक महाराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
यमुना में नाले का पानी गिरने के मामले में शासन ने जल निगम के परियोजना प्रबंधक महाराज सिंह को निलंबित कर दिया है। शासन स्तर से हुई इस कार्रवाई से अधिकारियों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


यमुना में शहर के करीब 22 से अधिक नालों का पानी जा रहा है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पिछले दिनों मंडलायुक्त अनिल कुुमार ने बैठक में इस मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को यमुना में नालों का पानी गिरने से रोकने के सख्त निर्देश भी दिए लेकिन नाले नहीं रोके जा सके। बाद में शासन ने इसका संज्ञान लिया और जल निगम के महाप्रबंधक महाराज सिंह को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में जल निगम, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने महाराज सिंह को निलंबित किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज सिंह का काम परियोजना अभियंता आरपी यादव को सौंपा गया है। यमुना में नालों के गिरने की मॉनीटरिंग का काम प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सौंपा गया है। प्रदूषण विभाग 22 जनवरी तक प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed