{"_id":"5ee3b83a8ebc3e42f31adf51","slug":"prohbited-medicine-drugs-arrested-two-smagler-kosi-kosi-news-agr4458782121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन्हाना में 40 पेटी प्रतिबंधित दवा सहित दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन्हाना में 40 पेटी प्रतिबंधित दवा सहित दो युवक पकड़े
विज्ञापन
मथुरा। पुन्हाना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पकड़े गए युवक।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। दो माह पूर्व प्रतिबंधित कप सिरप के साथ पकड़े गए युवक की अभी जमानत भी नहीं हो पाई कि हरियाणा पुलिस ने कोसीकलां के दो युवकों को पिकअप में ले जा रहे 40 पेटी प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ पुन्हाना में पकड़ लिया।
हरियाणा के मेवात जनपद के पुन्हाना पुलिस ने गश्त के दौरान कोसीकलां निवासी राधा रमन को पकड़ लिया। युवक मेवात क्षेत्र में नशीली दवाई सप्लाई करने का काम करता था। बृहस्पतिवार को युवक अपनी गाड़ी में नशीली दवा तस्करी के लिए पुन्हाना शहर के बाईपास से नूंह ले जा रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल के पास से नाकाबंदी तक पकड़ लिया।
पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि पिकअप में रखी प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई। इनमें 40 पेटियों में कुल 4800 नशीली दवाई की शीशी बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी पिकअप चालक ने अपना नाम लखन निवासी फालैन गांव बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी हैं। दो माह पूर्व कोसी पुलिस ने कोटवन औद्योगिक क्षेत्र से करीब 150 पेटियां प्रतिबंध दवाइयां पकड़ी थीं, अभी तक आरोपियों की जमानत भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवाओं की मार्केट बना मेवात
नशीली दवाइयों पर प्रतिबंध के बावजूद नगर के कई लोग इस कारोबार से जुड़े हैं। कारोबारियों ने इसकी जड़ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में जमा रखी हैं। जो कि यहां से दवा ले जाकर नशीली दवा चोरी छुपे बेची जा रही हैं। जहां इस नशे के सेवन से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, वहीं मेडिकल स्वामियों की चांदी हो रही है।