फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Programs will be held on Republic Day, starting with Prabhat Pheri

Agra News: गणतंत्र दिवस पर होंगे कार्यक्रम, प्रभात फेरी से शुरुआत

Tue, 16 Jan 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held on Republic Day, starting with Prabhat Pheri
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि जिले में गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कर राष्ट्रगान का गायन होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्यक्रमों का आयोजन अच्छे ढंग से कराया जाए।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे सोरों गेट से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में, पुलिस परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। सुबह 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा। राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दोहराया जाएगा। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल व मिष्ठान वितरण तथा दोपहर एक बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी निकायों द्वारा महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई, रोशनी एवं माल्यार्पण कराया जाएगा तथा सफाई व्यवस्था का विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी सरकारी भवनों को 25 व 26 जनवरी की रात्रि में प्रकाशमान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed