फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Programs organized across the district on the anniversary of Pulwama martyrs

आगरा: पुलवामा शहीदों की बरसी पर जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

Tue, 14 Feb 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Programs organized across the district on the anniversary of Pulwama martyrs
मैनपुरी। पुलवामा हमले की बरसी पर मंगलवार को जिले भर में शहीदों को याद किया गया। स्कूलों और संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठियां और नाटक के माध्यम से भी शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

शहर के सेंट मेरीज स्कूल आश्रम रोड पर पुलवामा हमले की बरसी को लेकर ब्लैक डे मनाया गया। प्रार्थना सभा में प्रत्येक सदन के एक-एक छात्र ने पुलवामा हमले के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। अध्यापिका बरखा चौहान ने कहा कि यद्यपि जवानों की शहादत का बदला महज बारह दिनों में ही ले लिया गया तथापि हमारी सुरक्षा एजेंसियों को बहुत अधिक सजग रहना चाहिए कि आने वाले समय में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। प्रबंधक दीपक दास ने बताया कि भारत की सीमा के प्रहरी दिन-रात देश की सुरक्षा में सलंग्न हैं। आतंकवादियों को डटकर मुकाबला करने में हम समर्थ हैं।
विज्ञापन

होली पब्लिक स्कूल में पुलवामा शहीद दिवस पर 42 शहीदों के बलिदान दिवस पर 42 बच्चों को पौधे वितरण किए गए। हिमांशु कश्यप, अनुज श्रीवास्तव, अंशुल सक्सेना ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ साहित्यकार श्रीकृृष्ण मिश्र ने बताया आपके अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर दीपक कुमार, रिषभ वर्मा, राहुल कश्यप, ज्ञानेश्वर सक्सेना, विनोद माहेश्वरी, अनूप वर्मा, आशा माहेश्वरी, अभय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वीर शहीदों की याद में नाटक भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दीपांशु, सुहानी, नियति, तान्या आदि छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
------
पुलवामा शहीदों की याद में किया रक्तदान
शहर के युवाओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी। शहर निवासी चेतन चौहान, आनंदमोहन, सुशील कुमार, सतेंद्र सिंह, शिवकेश राठौर, अवधेश मिश्रा, राहुल देव मिश्रा आदि ने जिला अस्पताल की ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ. शिखा अग्रवाल, विनोद तिवारी, अनिल कुमार , सतेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, निधि गुप्ता, दीप्ति यादव आदि लोग मौजूद रहे।
-----
फोटो- 27
जिला पंचायत निधि से रामवकील के शहीद स्थल का होगा सुंदरीकरण
बरनाहल। पुलवामा हमले में शहीद हुए राम वकील की पुण्यतिथि पर क्षेत्र के गांव विनायकपुर में शहीद के समाधि स्थल पर मेले का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे बच्चों ने शहीद की याद में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गोविंद भदौरिया ने फीता काटकर एवं पुष्प अर्पित कर संवेदना प्रकट की। शहीद मेले में कई विद्यालयों के बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंट मेरी कान्वेंट पब्लिक स्कूल डालपुर रोड बरनाहल के बच्चों ने शहीदों की याद में नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि गोविंद भदौरिया ने स्मारक स्थल के सुंदरीकरण के लिए जिला पंचायत निधि से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर शहीद की मां शहीद की मां अमित श्री, पत्नी गीता देवी, समाजसेवी धर्मवीर राही, विक्रम सिंह बेस, विनोद कुमार, सुनील कुमार उमेशचंद्र, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed