फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Programmer's murder: father's sad cry tore my heart sister became unconscious

प्रोग्रामर का कत्ल: अब डॉक्टर के पास कौन ले जाएगा...पिता की करुण पुकार चीर रही थी कलेजा, बहन हो गई बेसुध

Tue, 11 Mar 2025 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 12:04 PM IST
सार

आगरा में  24 वर्षीय प्रोग्रामर सिद्धांत की हत्या के बाद जब लाश घर पहुंची, तो पिता की आंखों  से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वो बार-बार ये ही कहे जा रहे थे कि 'अब मुझे डॉक्टर के पास कौन ले जाएगा, मेरा तो सबकुछ लुट गया।' वहीं सिद्धांत की बहन रोते-रोते बेसुध हो गई। 
 

विज्ञापन
Programmer's murder: father's sad cry tore my heart sister became unconscious
प्रोग्रामर का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा बेटा मेरा दाहिना हाथ था। एक महीने पहले नाैकरी लगी थी। अपनी पहली सैलरी मेरे हाथ में देने वाला था। मगर दे नहीं पाया, उससे पहले ही बेटे की मौत हो गई। मेरा चिराग बुझ गया। अब काैन तबीयत खराब होने पर डाॅक्टर के पास ले जाएगा। 24 वर्षीय सिद्धांत गोविंदम के पिता यह कहते हुए फफक पड़े। उनके साथ आए लोगों ने किसी तरह संभाला। 
विज्ञापन








 

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-7 में रहने वाले सिद्धांत गोविंदम की रविवार को शास्त्रीपुरम में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। तब से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इकलौता बेटा था। घर का चिराग बुझने से पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। रो-रोकर बहन की आंखों में सूजन आ गई है। पिता फल मंडी में एक आढ़त में एकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना में पत्नी सुमन की माैत हो गई थी। अब बेटा चला गया। उनके पास वही एक सहारा था। बेटे ने बीटेक किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी हाल ही में आईटी कंपनी में नाैकरी लगी थी। प्रोग्रामर था। वर्क फ्राॅम होम कर रहा था। बेटे को सोमवार को एक महीना पूरा हो जाता। उसे सैलरी मिल जाती। उसने कहा था कि पहली सैलरी पिता के हाथ में रखेगा। रविवार रात को घर से निकला था। उसे आगरा से बाहर बहन के साथ जाना था। इसलिए अंडर गारमेंट खरीदने थे। 10 मिनट में आने की कहकर निकला था। वह तो वापस नहीं आया। दो घंटे बाद उसकी माैत की खबर जरूर आई। सिद्धांत की बहन को दोपहर तक माैत की जानकारी नहीं दी गई। जब घर शव पहुंचा तो वह फूट-फूटकर रोई।

 
विज्ञापन

बियर की बोतल से हमले के बाद मारा चाकू
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर चारों दोस्त गए थे, वहां पर दहतोरा निवासी दिलीप, कन्हैया और बोदला निवासी अभिषेक भी शराब पी रहे थे। अभिषेक सिद्धांत गोविंदम सहित अन्य से सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने गया था। मगर, दोस्तों ने उसे गाली देकर भगाना चाहा। इस पर मारपीट हो गई। कन्हैया ने बियर की बोतल से हमला किया। अभिषेक ने चाकू निकाल लिया। सिद्धांत की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने सोमवार को दिलीप और कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed