फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   program will be held at Agra Fort on birth anniversary of Chhatrapati Shivaji

UP: आगरा किला में गूंजेगा शिवाजी महाराज का जयघोष, तीन हजार शिवभक्त जुटेंगे; महाराष्ट्र के CM भी होंगे शामिल

Wed, 18 Feb 2026 08:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 18 Feb 2026 08:41 PM IST
सार

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर आगरा किला में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में करीब तीन हजार शिवभक्त जुटेंगे। दुनियाभर में करोड़ों लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

विज्ञापन
program will be held at Agra Fort on birth anniversary of Chhatrapati Shivaji
आगरा किला के सामने स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुगल सत्ता को चुनौती देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वाभिमान का साक्षी आगरा किला बृहस्पतिवार को भगवा रंग में सराबोर होने को तैयार है। किले के जहांगीर महल में लगातार चौथे वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिव जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को विभव नगर स्थित एक होटल में अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने उत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। विनोद पाटिल ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर आगरा किला में होने वाले समारोह में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग ने सह-संयोजक की भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार के अलावा सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक वैभव और आधुनिकता का संगम
शिवाजी जयंती के कार्यक्रम में लेजर शो किया जाएगा, जिसमें इंडियाज गॉट टैलेंट फेम विवेक पाटिल आधुनिक तकनीक और नियॉन लाइट के जरिए शिव-गाथा को जीवंत करेंगे। 'चला हवा येऊ द्या' फेम अभिनेत्री श्रेया बुगड़े कार्यक्रम का संचालन करेंगी। महाराष्ट्र का राज्यगीत 'गर्जा महाराष्ट्र माझा', शिव-लोरी, पोवाड़ा और शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटिका आकर्षण का केंद्र होंगी। किलों पर आरोहण का रिकॉर्ड बनाने वाली नन्हीं शर्विका म्हात्रे का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार शिव भक्त किले में जुटेंगे
विनोद पाटिल ने बताया कि आगरा में शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहमति दे चुके हैं। आगरा किला में आज होने वाले कार्यक्रम में करीब 3,000 शिवभक्त जुटेंगे। पूरी दुनिया के करोड़ों लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस दौरान दीपक सक्सेना, सुरेखा चौधरी, अमर लोखंडे, अंकित मित्तल, सौरभ शुक्ला, विनोद, चंद्रकांत पाटिल, राघवेन्द्र सिंह और प्रशांत हुरने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed