फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Professor suspended for allegedly misbehaving with research student

शोध छात्रा से घिनाैना काम: एक्शन में कुलपति...आरोपी प्रोफेसर पर शिकंजा, प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित

Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
सार

प्रोफेसर पर आरोप है कि शादी का झांसा देकर शोध छात्रा का शारीरिक शोषण किया। मामले में पुलिस में भी मुकदमा दर्ज कराया है। अब विश्वविद्यालय की ओर से मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Professor suspended for allegedly misbehaving with research student
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर शोध छात्रा की ओर से लगाए गए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुलपति प्रो. आशु रानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रोफेसर जेसवार गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन


समिति ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपते हुए प्रकरण की गंभीरता और नैतिक आचरण से जुड़े पहलुओं पर तत्काल कार्रवाई की सिफारिश की थी। इस पर कुलपति ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए प्रोफेसर को निलंबित करने के निर्देश दिए। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी स्तर पर लैंगिक उत्पीड़न या नैतिक आचरण के उल्लंघन को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध विस्तृत जांच आईसीसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के अनुरूप की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित शोध छात्रा ने थाना न्यू आगरा में तहरीर देकर प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। छात्रा ने पुलिस को चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। सूत्रों के अनुसार आंतरिक कमेटी ने भी छात्रा से वार्ता कर सभी साक्ष्य और तथ्य के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed