फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Maharishi Kashyap

Agra News: महर्षि कश्यप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Fri, 05 Apr 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Apr 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Maharishi Kashyap
महर्षि कश्यप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

राजनीति में भागीदारी के लिए आगे आए कश्यप समाज

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महर्षि कश्यप की जयंती पर शुक्रवार को शहर में महर्षि कश्यप की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के शुभारंभ पर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश सीताराम बाथम ने कहा कि कश्यप समाज के लोगों को राजनीति भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए।
शोभायात्रा का शुभारंभ भारतीय कश्यप समाज एकता समिति के तत्वावधान में शहर के रामलीला मैदान से हुआ। यहां शोभायात्रा को शुरू करने पहुंचे सीताराम बाथम ने कहा कि हम उस समाज के लोग हैं जिसने श्रीराम को संकट के समय में नाव से नदी पार कराई थी। हमारे समाज के लोगों को उनके कार्य के अनुसार काम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग के जितने ठेके हैं वो कश्यप, मल्लाह समाज को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि वे अपना हक चाहते हैं तो राजनीति में सक्रिय भागीदारी करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय कश्यप समाज एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह, सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप, सुभाष कश्यप, नेम कुमार, कैलाश चंद्र, जिला अध्यक्ष आदेश कश्यप आदि ने भी विचार व्यक्त किए। शोभा यात्रा विकास भवन पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरावली में भी याद किए गए महर्षि कश्यप
कुरावली। महर्षि कश्यप की जयंती पर कश्यप समाज के लोगों ने नगर के एटा अंडरपास के निकट स्थित महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने की प्रेरणा ली। प्रधान विश्राम कश्यप, राजीव कश्यप, राजबहादुर कश्यप, आशाराम कश्यप, रामशरन कश्यप, रामानंद कश्यप, सुधीर कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed