फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Procession taken out on Gopashtami

गोपाष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा

Thu, 11 Nov 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Gopashtami
कासगंज। गोपाष्टमी पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। गोशाला कमेटी की ओर से शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्ग में गायों की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। राधा कृष्ण की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

नदरई गेट स्थित गोशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, ईओ धर्मराज, सीवीओ एके सगर ने गोशला में गोपूजन कर आरती उतरी। शोभायात्रा में सजी धजी गायों के साथ राधा कृष्ण की झांकी शामिल की गई। शोभायात्रा गोशाला से मालागोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति होती हुई शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। शहर के नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, गली बोहरान, मीना बाजार आदि मागों का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सुभाष चंद्र गर्ग, हीरेंद्र माहेश्वरी, सतीश चंद्र माहेश्वरी, वेद प्रकाश अग्रवाल, आशीष पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गायों का पूजन कर दिया दान
कासगंज। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने गायों का पूजन किया। गाय के तिलक लगाकर आरती उतारी गई। लोगों ने वस्त्र, अन्न, धन आदि कमेटी के लोगों को दान दिया। इसके साथ ही जिन घरों में गोपालन होता है उन घरों में पहुंचकर भी लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed