फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Procession taken out before installation of statue

Agra News: प्रतिमा स्थापना से पूर्व निकाली शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out before installation of statue
प्रतिमा स्थापना से पूर्व निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। बस स्टैंड चौराहा के निकट मंदिर में मां दुर्गा व हनुमान प्रतिमा को स्थापित करने से पूर्व बैंड बाजों सहित नगर में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। बैंड की धुनों पर युवा नाचते गाते चल रहे थे। लोगों ने जगह जगह स्टाल लगाकर यात्रा पर पुष्प वर्षा की।

सोमवार को पुरानी आलू मंडी से मां दुर्गा व हनुमान जी की शोभायात्रा से पूर्व विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, एसडीम संध्या शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने आरती उतारी। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे डीजे पर की धुनों पर युवक थिरकते चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थी। आकर्षक सजे रथों पर सवार मां दुर्गा व हनुमान की प्रतिमाएं रखी गई थीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा छोटा बाजार, जामा मस्जिद, जैन मार्केट, घंटाघर, होती हुई मंदिर पर पहुंची। आचार्य देवेंद्र दीक्षित ने मंत्र उच्चारण के मध्य मंदिर में प्रतिमाओं को स्थापित कराया। हिरदेश गुप्ता, गुड्डू मिश्रा, संजय शर्मा, संजय सैनी, दिनेश गुप्ता, ऋषभ मिश्रा, रूपा गुप्ता, राजेश गुप्ता, आशीष पांडेय, मनोज दीक्षित, सुरेंद्र शंखवार, राजेंद्र सिंह फौजी, अवतार सिंह, लाखन कठेरिया, विमल गुप्ता, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed