फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   procession, maharaj tejsingh, mainpuri

महाराज तेजसिंह की शोभायात्रा में उमड़ा क्षत्रिय समाज

Tue, 08 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
procession, maharaj tejsingh, mainpuri
महाराजा तेज सिंह जूदेव की शोभायात्रा में शामिल झांकी के साथ क्षत्रिय समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दशहरा पर मंगलवार को नगर में महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। राजा के किला से शुरू हुई शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर तले महाराजा तेजसिंह के किले से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह क्षत्रिय समाज के लोग किले पर एकत्रित हुए। वहां शस्त्र पूजन करने के बाद शोभायात्रा बैंडबाजों के बीच शुरू हुई। राजा अरविंद सिंह ने शोभायात्रा में शामिल समाज के लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मदार दरवाजा पर महाराजा तेजसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। मुख्य रथ के आगे समाज के लोग पगड़ी बांधे हुए पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा मदार दरवाजा, देवी रोड, रायजादा रोड होते हुए अमन इंटर नेशनल स्कूल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में संयोजक प्रदीप चौहान, क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, शिववीर भदौरिया, शैलेंद्र सिंह बिल्टन, प्रदीप चौहान, अजयपाल सिंह, करनपाल सिंह, मनोरमा सिंह, सुमन चौहान, कुलदीप चौहान, संजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed