फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems caused by installed girders and diversion

Agra News: स्थापित किए गए गर्डर, डायवर्जन से हुई परेशानी

Thu, 27 Jun 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Problems caused by installed girders and diversion
कासगंज। कासगंज-एटा मार्ग के नदरई रेलवे अंडरपास के नवनिर्माण के लिए आरएच गर्डर की स्थापना का कार्य बृहस्पतिवार को दिनभर चला। गर्डर की स्थापना का कार्य होने के कारण यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। वहीं ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया। सड़क यातायात रूट परिवर्तित करके निकाला गया। इससे लोगों को 4-5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे आरएच गर्डर की लांचिंग का कार्य किया गया। सुबह 11 बजे से कार्य शुरू किया गया जो देर सायं तक चलता रहा। गर्डर की स्थापना के कार्य के चलते कासगंज-अछनेरा आने जाने वाली एक जोड़ी ट्रेन संख्या 05347 और 25348 निरस्त रखी गई। वहीं अन्य ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान तमाम लोग अंडरपास के इस पार से उस पार पैदल ही निकले। आज शुक्रवार को भी गर्डर की लॉचिंग का काम जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन के अधिकारी गर्डर लांचिंग के कार्य के दौरान मौजूद रहे और तकनीकि कार्य का परीक्षण करते नजर आए। रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विपिन कुमार यादव, सहायक मंडल इंजीनियर एसके पांडे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार गौतम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार और आलोक कुमार, सतीश चंद्र पाल, रोहताश कुमार, सचिन कुमार, रामनरेश मीणा, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी ट्रेन रहेगी निरस्त
कासगंज। आरएच गर्डर लांचिंग का कार्य आज शुक्रवार को भी होगा। जिसके कारण कासगंज-अछनेरा के बीच चलने वाली एक जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेगी। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए निरस्तीकरण की पूर्व सूचना जारी कर दी गई है।


यातायात पुलिस को बनानी पड़ीं व्यवस्थाएं
कासगंज। गर्डर लांचिंग के कार्य के कारण लोगों को गाइड करने के लिए जगह जगह यातायात पुलिस अमरपुर घाट मार्ग पर तैनात की गई। अमरपुर के परिवर्तित रूट से वाहनों को निकाला गया। इसके कारण 4-5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मंडी क्रॉसिंग, सहावर गेट क्षेत्र में यातायात पुलिस को तैनात किया गया। वहीं एटा मार्ग पर भी यातायात पुलिस तैनात की गई।


सामान के साथ पैदल ही निकल पड़े यात्री
कासगंज। जो यात्री टेंपो आदि से आ जा रहे थे। वह यात्री डायवर्जन के चलते सामान के साथ पैदल ही आवागमन कर रहे थे। वे अंडरपास के खुले हिस्से से अपना सामान उठाकर निकल रहे थे। ऐस स्थिति को देखते हुए एटा की ओर से आने वाले टेंपों एक ओर तक ही सवारी ला रहे थे। यही स्थिति कासगंज रोड पर थी। केवल नदरई तक ही टेंपो सवारी ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed