फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems are being created for destitute cattle farmers

Agra News: निराश्रित गोवंश किसानों के लिए बन रहे मुसीबत

Mon, 02 Dec 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Problems are being created for destitute cattle farmers
कासगंज। बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश किसानों के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। खेतों खड़ी फसल को सफाचट करने के साथ-साथ सड़कों पर घूमते हुए राहगीरों पर हमला कर उनकी जान के लिए खतरा बन गए हैं। किसानों की हालत यह कि उन्हें अपनी फसल को इनसे बचाने के लिए खेतों पर रुककर रात में खेतों की चौकीदारी करनी पड़ रही है। दरअसल, जिले में करीब दो हजार से अधिक निराश्रित गोवंश विभिन्न मार्गों के अलावा गंगा की खादर के इलाके व अन्य क्षेत्रों में छुट्टा घूमते हैं। ये खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुछ स्थानों पर पूरी फसल तक सफाचट कर देते हैं। किसान इससे परेशान हैं। प्रमुख रूप से सिढ़पुरा, पटियाली, गंजडुंडवारा, सोरोंजी, ढोलना, मोहनपुरा, नगरिया क्षेत्र शामिल हैं। निराश्रित गोवंश को रोकने के लिए किसानों ने खेतों में बल्लियां लगाकर बेरिकेडिंग की है। किसान रात के समय खेत पर रुककर फसल की रखवाली करते हैं। सर्दियों में किसानों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। वहीं, कई बार किसान छुट्टा पशुओं के हमले में राहगीर घायल हो चुके हैं। कई मामलों में उनकी जान भी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed