{"_id":"5f624ff08ebc3ebd7712f7b5","slug":"problem-protest-kasganj-news-agr4595874107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सराफा व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सराफा व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर जताया विरोध
विज्ञापन
कासगंज में एसपी को ज्ञापन सौंपते जिला सराफा एसोसिऐशन के पदाधिकारी।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला सराफा एसोसिएशन ने प्रदेश भर में सराफा कारोबारियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध जताया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सराफा बाजार में पुलिस की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस संबंध में सराफा व्यापारियों ने डीजीपी को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में सराफा कारोबारियों पर हमले हो रहे हैं। विगत दो सप्ताह में मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, सरसोल, मैनपुरी आदि स्थानों पर शोरूमों पर लूटपाट एवं सराफा व्यापारियों को गोली मारने की वारदात हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं का व्यापारी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सराफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं।
पुलिस की सराफा बाजार में स्थायी रूप से व्यवस्था की जाए। सुबह 10 बजे से आठ बजे तक सराफा बाजार में पुलिस पिकेट रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री राजवीर सिंह सोलंकी, शरद महेश्वरी, मिंकी अग्रवाल, पूरन सिंह राणा, प्रकाश माहेश्वरी, सत्यप्रकाश गहलोत, पुष्कर अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, गौरव वर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, संदीप महेश्वरी आदि शामिल रहे।