फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Says How people are nationalists if anyone raise questions then they called anti national

जो सरकार से सवाल करे उसे देशद्रोही बता देते हैं : प्रियंका

Tue, 16 Apr 2019 03:38 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Says How people are nationalists if anyone raise questions then they called anti national
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रिंयका ने कहा कि ये लोग कैसे राष्ट्रवादी हैं, जनता सवाल उठाए तो उसे देशद्रोही कहते हैं? किसान और महिलाएं हक के लिए आवाज उठाएं तो उन्हें पीटा जाता है। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान की बात कीजिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, भाजपा सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


राहुल और प्रियंका ने फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में जरार कस्बे में रैली को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा, सरकार कहती है कि हम राष्ट्रवादी हैं। हम कहते हैं कि शहीदों का आदर करिए, जो हिंदू हैं, मुसलमान हैं, जो विपक्ष के नेता के पिता हैं, उनका भी आदर करिए। आप उन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बंद करें, जिन्होंने देश की नींव रखी है। अपने खून, पसीने से देश को आजाद कराया।
विज्ञापन


किसानों के लिए अलग बजट का वादा
राहुल ने कहा, जब पूंजीपति करोड़ों कर्ज लेकर जेल नहीं जाते तो किसान भी कर्ज न चुकाने पर जेल नहीं जाएगा। कांग्रेस सरकार बनी तो आम बजट के साथ अलग किसान बजट पेश होगा। खाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आलू किसानों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी। आवारा पशुओं की समस्या हल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed