फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi will hold rally and road show in support of Congress candidate from Fatehpur Sikri seat

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की लोकप्रियता पर भारी प्रियंका... यहां है भारी मांग; महिलाओं को लुभाता उनका अंदाज

Sun, 31 Mar 2024 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 12:34 AM IST
सार

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने हाईकमान से प्रियंका गांधी के रोड शो की इच्छा जताई है। बताते चलें कि फतेहपुर सीकरी में रामनाथ सिकरवार कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इनके समर्थन में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।  

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will hold rally and road show in support of Congress candidate from Fatehpur Sikri seat
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा में फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा, गठबंधन और बसपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं ने स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। कांग्रेस की बात करें तो स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी से प्रचार कराने की मांग की है। प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी में रोड शो करके वोट मांग सकती हैं।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी से भाजपा ने मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया है। बसपा से रामनिवास शर्मा और कांग्रेस-सपा गठबंधन के रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने प्रियंका गांधी की महिलाओं में लोकप्रियता को देखते हुए रोड शो-रैली कराने की मांग की है।

विज्ञापन

बीते विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने खेरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए रोड शो कर वोट मांगे थे। इसमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इसका असर ये रहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे रामनाथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रियंका पहली पसंद

प्रचार के लिए प्रियंका गांधी पहली पसंद बनी हुई हैं। हाईकमान से उनकी रैली-रोड शो कराने के लिए मांग भेजी है। -देवेंद्र सिंह चिल्लू, शहर अध्यक्ष कांग्रेस

प्रियंका, सीकरी में करेंगी प्रचार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी के बड़े नेता प्रचार करेंगे। आगरा क्षेत्र में प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए इनकी रैली-रोड शो के लिए कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं। फतेहपुर सीकरी में वह प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगी। गठबंधन की आगरा में भी महारैली होगी।

विज्ञापन

गठबंधन की महारैली, बड़े नेता होंगे शामिल

कांग्रेस-सपा से गठबंधन में आगरा की सीट सपा के खाते में आई है। अभी इनका प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों सीटों को साधने के लिए गठबंधन की महारैली होगी। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य दलों के बड़े नेता शामिल होंगे।

दो चुनावों में दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस

फतेहपुर सीकरी सीट के लिए वर्ष 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ। इस लोकसभा क्षेत्र में आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांग्रेस यहां से खाता खोलने में सफल भले ही नहीं हुई हो, लेकिन 2009 और 2019 के चुनावों में पार्टी दूसरे स्थान पर रही। 2014 में रालोद के अमर सिंह चौथे नंबर पर रहे।

सीकरी लोकसभा सीट पर ये रही कांग्रेस की स्थिति:

  • वर्ष 2009: सीमा उपाध्या (बसपा)- 209466 वोट, राजबब्बर (कांग्रेस)-199530
  • वर्ष 2014: चौधरी बाबूलाल (भाजपा)-426589 वोट, अमर सिंह (रालोद-कांग्रेस गठबंधन)-24185
  • वर्ष 2019: राजकुमार चाहर (भाजपा)- 667147, राजबब्बर (कांग्रेस)-172082
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed