फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi expressed condolences to the victim family of Firozabad violence

CAA: मृतकों के परिजनों को प्रियंका का भावुक पत्र, लिखा- अपनों का खोना क्या होता है, मैं समझती हूं

Sat, 04 Jan 2020 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi expressed condolences to the victim family of Firozabad violence
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फिरोजाबाद उपद्रव में मारे गए छह लोगों के परिजनों को पत्र लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। पत्र में लिखा है कि अपनों का खोना क्या होता है, मैं दिल की गहराइयों से समझती हूं। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार शाम को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी के नेतृत्व में फिरोजाबाद पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय था। ना ही पुलिस को इसकी भनक लगी ना ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को।
विज्ञापन

  
कांग्रेस के नेता सबसे पहले कश्मीरी गेट निवासी मृतक राशिद के घर पहुंचे। यहां राशिद के पिता कल्लू से मिलकर सांत्वना दी। इसके बाद मोहम्मदगंज के नवीजान, रसूलपुर के अरमान, रामगढ़ के मुकीम, अशरफगंज के मोहम्मद शफीक और नगला मुल्ला के हारून के परिजनों से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को दी जाएगी पूरी रिपोर्ट 

Priyanka Gandhi expressed condolences to the victim family of Firozabad violence
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने सभी मृतकों के परिजनों से विस्तार से चर्चा की और पूरी स्थिति को समझा। बताते हैं कि कांग्रेस नेताओं ने सभी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी दी। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल का गुपचुप तरीके आना रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पूरी रिपोर्ट तैयार करके ले गया है। स्थानीय नेताओं के अनुसार यह रिपोर्ट पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सौंपी जाएगी। हो सकता है कि इस रिपोर्ट के बाद प्रियंका गांधी फिरोजाबाद आएं।

इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने पत्र के माध्यम से मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी। पत्र में लिखा है कि आप अपने को अकेला न समझें। हौसला न खोएं, हम सब आपके साथ हैं। हमें आगे बढ़ना है और इंसाफ की मांग को मजबूत करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed