फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka came into limelight with her reel, upset with husband and father-in-law

Agra News: रील से चर्चा में आईं प्रियंका पति-ससुर से परेशान

Wed, 31 Jan 2024 03:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Priyanka came into limelight with her reel, upset with husband and father-in-law
आगरा। रिवाल्वर के साथ रील से चर्चा में आईं आगरा की पूर्व सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 5 वीडियो अपलोड किए हैं, जिसमें वो अपना दर्द बयां कर रही हैं। पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। व्हाट्सएप चैट के फोटो शेयर किए हैं। यह भी कहा है कि उत्पीड़न से परेशान होकर वो मायके में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस में सिपाही भर्ती हुई थीं। उन्होंने झांसी में प्रशिक्षण लिया था। उन्हें आगरा में पहली तैनाती मिली थी। वह थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। तब उनकी रील सामने आई थी। उन्होंने रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। इस रील को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। ड्यूटी के दौरान रिवाल्वर के साथ रील बनाने पर सवाल उठाए गए थे। मामले में उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। ट्रोल होने से परेशान होकर प्रियंका ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उनसे प्रशिक्षण में खर्च धनराशि वसूली गई थी।
विज्ञापन




48 घंटे में चली गई थी दोबारा नौकरी



3 महीने पहले आगरा में उन्होंने दोबारा नौकरी के लिए आवेदन किया था। बाबू ने बिना अधिकारियों के जानकारी के नौकरी पर दोबारा से आने की प्रक्रिया पूरी कर दी थी। मामले में तत्कालीन पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बाबू को निलंबित किया था। ज्वाइनिंग को रद्द कर दिया था। 48 घंटे में उनकी नौकरी दोबारा चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान कर रहा है पति

मंगलवार को प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर 5 वीडियो अपलोड किए। इनमें वह आरोप लगा रही हैं कि पति और ससुर ने परेशान करके रख दिया है। पति टार्चर कर रहा है। गंदे मैसेज कर रहा है। 1.5 साल से वह लगातार बदतमीजी सह रही हैं। घरवालों ने भी समझाया। मगर, वह नहीं मान रहा है। वह वीडियो बनाने पर मजबूर हो गईं। उन्होंने कई और गंभीर आरोप ससुरालियों पर लगाए हैं।




इंस्टाग्राम पर 87 हजार फालोअर्स


प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर 87 हजार से अधिक फालोअर्स हैं। लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट भी किए हैं। इनमें कुछ लोग उन्हें परिवार के मामले को घर में बैठकर सुलझाने की कह रहे हैं तो कुछ लोग कार्रवाई के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed