फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private teacher murdered in kasganj

कासगंज में शिक्षक की हत्या : एक साल से नहीं मिला था वेतन, कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Jul 2022 11:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jul 2022 11:39 PM IST
सार

शिक्षक का शव कॉलेज के पीछे पड़ा मिला था। उसके परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने जहरीला पदार्थ खिलाकर शिक्षक की हत्या की है। 

विज्ञापन
private teacher murdered in kasganj
निजी कॉलेज में शिक्षक था युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई। शनिवार को शिक्षक के परिवार वाले शव लेकर थाने पर पहुंच गए, जहां स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


मृतक शिक्षक के पिता अखिलेश सिंह ने तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र रोहित सोलंकी निवासी सरसेठ, कृष्णा इंटर कॉलेज वारानगर में शिक्षक था। कॉलेज प्रबंधक पवन चौहान ने रोहित का एक साल का वेतन नहीं दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शनिवार को सुबह छह बजे रोहित घर से यह कहकर निकला कि उसे कॉलेज प्रबंधक ने बुलाया है। 

विज्ञापन

कॉलेज के पीछे पड़ा मिला शव

इसके बाद रोहित घर वापस नहीं आया। इस पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसे फोन लगाया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद परिवार के लोग वारानगर पहुंचे तो इंटर कॉलेज के पीछे बंबा की पटरी पर वह पड़ा मिले था। परिवार के लोग उसे उठाकर चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग शिक्षक का शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपी कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीओ सहावर अजीत चौहान ने बताया कि रोहित की हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। वह अभी फरार है।  पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी प्रबंधक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed