फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private students of masters first year are waiting for the result

परास्नातक प्रथम वर्ष के प्राइवेट छात्रों को परिणाम का इंतजार

Sat, 23 Oct 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Private students of masters first year are waiting for the result
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के परास्नातक प्रथम वर्ष के प्राइवेट छात्रों को अभी भी परिणाम का इंतजार है। इनकी परीक्षा नहीं कराई गई थी। सभी को प्रोन्नत किया गया है। जबकि संस्थागत छात्रों का परिणाम जारी कर दिया गया है। इनकी कक्षाएं भी लग रही हैं।
विज्ञापन

परास्नातक प्रथम वर्ष के प्राइवेट छात्र विश्वविद्यालय की दौड़ लगा रहे हैं। परिणाम के लिए उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। अलीगढ़ के रहने वाले श्याम भारद्वाज का कहना है कि नया सत्र शुरू हो गया है। प्रोन्नत छात्र परिणाम जारी न होने से फंसे हुए हैं। वह द्वितीय वर्ष का कोर्स नहीं पढ़ पा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि परास्नातक के संस्थागत छात्रों का परिणाम जारी कर दिया गया है। चार-पांच दिनों में प्राइवेट छात्रों का भी परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इनका परिणाम अलग से तैयार कराना पड़ रहा है। पहले इनको कॉलेज आवंटित करके रोलनंबर जनरेट करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों को भी प्रोन्नत किया गया है। इनका भी परिणाम का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अभी प्रथम वर्ष में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। दो बार फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई जा चुकी है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 अक्तूबर निर्धारित की गई है। प्रोन्नत होने वाले छात्रों के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। फॉर्म भरे जाने के तत्काल बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed