फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private school fees can be increase in agra

अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ: स्कूल फीस पांच से सात फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी

Mon, 05 Apr 2021 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 12:23 PM IST
सार

  • गत सत्र में शासन के आदेश पर फीस नहीं बढ़ाई गई थी
  • इस बार उप मुख्यमंत्री का फीस न बढ़ाने के संबंध में बयान आया 

विज्ञापन
private school fees can be increase in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में निजी स्कूल शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं फीस बढ़ा रहे हैं। पांच से सात फीसदी बढ़ी हुई फीस अभिभावकों को चुकानी होगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इस सत्र में भी फीस न बढ़ाने का मौखिक बयान दिया था। स्कूलों संचालकों का कहना है कि उन्हें इस तरह का कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि उनके संगठन के सदस्य स्कूलों ने पांच से सात फीसदी फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में फीस बढ़ाई नहीं गई थी, उसी को अब बढ़ाया जा रहा है। यदि शासन स्तर से फीस न बढ़ाए जाने के संबंध में कोई आदेश जारी किया जाता है तो पहली तिमाही में जो बढ़ी हुई फीस ली जाएगी, उसे आगामी तिमाही में समायोजित कर दिया जाएगा। शहर में अप्सा से जुड़े 48 स्कूल हैं।

विज्ञापन

नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने अभी अपने स्कूल (होली पब्लिक) में फीस नहीं बढ़ाई है। फीस के संबंध में जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी, उसमें कोई निर्णय लिया जाएगा। शहर में नप्सा से जुड़े करीब 55 स्कूल हैं।

अभी कोई आदेश नहीं मिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि निजी स्कूलों की फीस के संबंध में अभी तक कोई शासनादेश नहीं मिला है। जो भी आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का भी कहना है कि उनके कार्यालय को भी फीस के संबंध में शासन स्तर से कोई आदेश मिला नहीं है। 

नहीं बढ़ानी चाहिए फीस
प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स (पापा) के संस्थापक सदस्य दीपक सरीन का कहना है कि स्कूलों को नैतिकता के आधार पर इस सत्र में भी फीस नहीं बढ़ानी चाहिए। अभी तक लोगों के रोजगार पटरी पर नहीं आ पाया है। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। परिस्थितियां ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed