फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private hospitals will have to give details of dengue patients on the portal

निजी अस्पतालों को पोर्टल पर देना होगा डेंगू मरीजों का ब्योरा

Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals will have to give details of dengue patients on the portal
कासगंज। अब निजी अस्पतालों के चिकित्सक डेंगू के मरीजों के मामले में मनमानी नहीं कर सकेंगे। उनकी मनमानी पर अंकुश लगा दिया गया है। निजी अस्पतालों को डेंगू मरीज का पूरा ब्योरा पोर्टल पर देना होगा। इसके साथ ही मरीज का एलाइजा जांच के लिए सैंपल भी जिला अस्पताल भेजना होगा। विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दो साल से डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अभी तक सरकारी अस्पताल पर इलाज को आने वाले मरीजों का आंकड़ा ही सामने आ पाता था। निजी चिकित्सक एनएस 1 किट के माध्यम से डेंगू की पुष्टि कर उसका इलाज करते हैं। उनके द्वारा मरीजों की एलाइजा जांच नहीं कराई जाती। इलाज के नाम पर मोटी रकम भी मरीजों से बसूली जाती है। जबकि एलाइजा जांच से ही डेंगू की सही पुष्टि होती है। पिछले दिनों दो चिकित्सालयों पर निरीक्षण के समय 18 मरीजों का डेंगू का इलाज चलता हुआ मिला था,जब विभाग ने इनके सैंपल जिला अस्पताल भेजकर एलाइजा की जांच कराई तो उसमें से चार में ही डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की इस मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एचआईपी (इंटीगेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम) पोर्टल पर डेंगू मरीजों का पूरा ब्योरा अंकित करना होगा। जिसमें मरीज का नाम, पता, उम्र, लिंग और बीमारी का ब्योरा दर्ज करना होगा। इसके साथ ही मरीज का सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जहां सैंपल की एलाइजा जांच कर मरीज की डेंगू की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed