फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private hospital sealed for not getting registered doctor

Agra News: पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिलने पर निजी अस्पताल सील

Sun, 28 Apr 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed for not getting registered doctor
कुसमरा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पंजीकृत डॉक्टर उपस्थित नहीं मिलने पर कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से निजी क्लीनिक संचालक भयभीत हैं। सीएमओ ने अन्य अस्पतालों का भी निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर कस्बा स्थित रेखा अस्पताल पर एक सप्ताह पहले निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण के समय दर्शाए गए चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल में मौजूद नहीं मिला। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया था, लेकिन अस्पताल के संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह और लिपिक राजेश पांडेय कस्बा पहुंचे। यहां अस्पताल पर पंजीकरण में दर्ज डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिला। इसके बाद यहां मौजूद मरीजों और स्टाफ को बाहर निकालकर अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और अस्पताल को बंद करने का निर्णय लिया है। कुछ जगहों से शिकायत मिल रही है कि पंजीकरण में दर्ज डॉक्टर और स्टाफ नहीं है। वहां जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान रेखा हॉस्पिटल में भी पंजीकृत डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिला इसके बाद हॉस्पिटल को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed