Etah: निजी एंबुलेंस के चालकों ने पिस्टल दिखाकर अस्पताल संचालिका से मांगी रंगदारी, छेड़छाड़ का भी आरोप
नर्सिंग होम संचालिका ने रंगदारी मांगने और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जलेसर निवासी उद्योगपति से रंगदारी मांगने के मामले के बाद अब कोतवाली नगर क्षेत्र में शहर की रहने वाली नर्सिंग होम संचालिका से रंगदारी मांगी गई है। संचालिका के मुताबिक वह 13 जून की रात मेडिकल कॉलेज के रास्ते से अपने नर्सिंग होम जा रही थीं। इस दौरान निजी एंबुलेंस के चालकों ने रोककर उससे रंगदारी मांगी। रंगदारी ना देने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एंबुलेंस चालकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है।
15 हजार रुपये की रंगदारी मांगी
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि शहर के आगरा रोड पर उनका नर्सिंग होम है। 13 जून की देर शाम वह अपने एक कर्मचारी के साथ बाइक पर घर से नर्सिंग होम जा रही थीं। रात नौ बजे के करीब वह मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची थी। इस दौरान निजी एंबुलेंस के चालकों ने रोक लिया और 15 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने आरोपी धमकी देने लगे।
रिपोर्ट में चार आरोपी नामजद
जब कर्मचारी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। चालकों द्वारा पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। नर्सिंग होम संचालिका ने विशाल, विजय, मनीष व दीपक सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट की जानकारी मिली थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।