{"_id":"69d03130b40a46127d0af345","slug":"prithvirajs-blistering-century-takes-rainbow-fighters-into-the-final-agra-news-c-365-1-sagr1044-107289-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पृथ्वीराज के तूफानी शतक से रेनबो फाइटर्स फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पृथ्वीराज के तूफानी शतक से रेनबो फाइटर्स फाइनल में
Sat, 04 Apr 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार
आगरा। ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दिख रहा है। जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रेनबो फाइटर्स ने केके शर्मा बैट्स क्रिकेट अकादमी को 139 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आयोजन जेबी स्पोर्ट्स करा रहा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनबो फाइटर्स ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 287 रन बनाए। पृथ्वीराज सिंह ने 71 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें कैफ रहमान (42 रन) और जैब रहमान (30 रन) का अच्छा साथ मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केके शर्मा बैट्स क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 36.3 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। वंश मिश्रा ने 54 रन बनाए। दिविक तिवारी और कबीर पंचाल ने दो-दो विकेट लिए। पृथ्वीराज सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुरारीलाल बघेल एवं सतींद्र सिंह राणा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में आज
अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर रेनबो फाइटर्स और चाहर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंवर भूपेंद्र पाल, केके शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह मौजूद रहेंगे। मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर जे बी क्रिकेट अकादमी चैनल पर किया जाएगा।