फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Printing of marksheets of students has stopped due to negligence of private colleges in Agra

Agra University: निजी कॉलेजों की बड़ी लापरवाही, अटक गईं तीन हजार से ज्यादा छात्रों की मार्कशीट

Sun, 16 Oct 2022 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Printing of marksheets of students has stopped due to negligence of private colleges in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में निजी कॉलेजों की लापरवाही से 3,032 छात्रों की मार्कशीट की छपाई रुक गई है। इन कॉलेजों ने प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों को ऑनलाइन सत्यापित नहीं किया है। आगरा विश्वविद्यालय इनको रिमाइंडर भेज रहा है।
विज्ञापन

 
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीते एक महीने से प्रायोगिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड हैं। 83 कॉलेजों ने इनको ऑनलाइन सत्यापित नहीं किया। इन कॉलेज संचालकों को अपनी लॉगिन आईडी से अंकों का मिलान कर त्रुटियां ठीक कर दर्ज करना है। बीते महीने से इन कॉलेजों को नोटिस देने पर भी 83 कॉलेजों के 3,032 छात्रों के प्रायोगिक अंकों को सत्यापित नहीं किया गया है। इससे इनकी मार्कशीट की छपाई नहीं करा पा रहे हैं। छात्र मार्कशीट के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- एटा से मिलेगी देश को बिजली, मार्च 2023 तक पहली यूनिट होगी चालू
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह का कहना है कि जिन 83 कॉलेजों ने अभी प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन सत्यापित नहीं किए हैं, वे छात्र हित में ऑनलाइन सत्यापित कर दें। जिससे छात्रों की मार्कशीट की छपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed