फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   principal secretery give instruction for road development

सड़क खोदकर लगाना होगा रेड सैंड स्टोन

Tue, 17 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 17 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
principal secretery give instruction for road development
प्रमुख्‍ा स‌च‌िव - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
ताजगंज प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन कंपनी मनमानी कर रही है और अफसर खामोश हैं। ताजमहल के गेट पर पानी भरने की आशंका जताने के बाद भी ताजगंज प्रोजेक्ट में सड़क से एक फुट ऊंचाई पर रेड सैंड स्टोन बिछाया जा रहा है। महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने सोमवार को ताजगंज का निरीक्षण किया तो हैरत में पड़ गए। उन्होंने निर्माण निगम अफसरों को हिदायत दी कि अगर खामियां मिलीं तो दोबारा से सड़क बनानी पड़ेगी। ताज के गेट पर पानी न भरे, इसलिए सड़क खोदकर लेवल नीचे किया जाए और तब रेड स्टोन लगवाया जाए।
विज्ञापन

महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने सोमवार दोपहर ताजगंज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सहगल ने ताज पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस से लेकर मुगल म्यूजियम तक दस स्थानों पर ग्रेनाइट और रेड स्टोन के साथ कर्व स्टोन के काम देखे और कम मोटाई के पत्थर मिलने पर अफसरों को चेतावनी दी कि शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाहजहां गार्डन से लेकर पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर लेबर की संख्या बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा गया है, ताकि प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा हो सके। सहगल ने रेड सैंड स्टोन लगाने से पहले कोलतार की सड़क खोदाई कर लेवल नीचे लाने और फिर सड़क बनाने के निर्देश दिए, ताकि रोड ऊंचा न हो जाए। पूर्वी गेट पर एक फुट ऊंचा रोड होने से ताज के गेट पर एकदम ढलान हो जाएगा, जिससे पानी गेट के अंदर पहुंचेगा। दशहरा घाट की ओर से भी ऊंचाई होने से ताज के अंदर पानी पहुंचेगा। महानिदेशक पर्यटन ने एएसआई की आपत्ति के मद्देनजर इस पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम पंकज कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार और निर्माण निगम प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed