फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal and employment servant accused of embezzlement of government money

Agra News: प्रधान व रोजगार सेवक सरकारी धन के गबन का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Principal and employment servant accused of embezzlement of government money
अमांपुर। विकास खंड रामपुर सिद्धपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम रोजगार सेवक पर मिली भगत कर फर्जी बाउचर लगाकर सरकारी धन के गबन किए आरोप लगाया है। वहीं जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन जगहों पर कार्य दिखाकर फर्जी बाउचर बनाकर धन की निकासी की गई हैं, वहां पर कार्य नहीं कराए गए हैं। प्रधान ने अपनी देवरानी को जयश्री राम समूह का गठन कराकर के केयर टेकर का मानदेय स्वयं निकालती हैं। रोजगार सेवक ने अपनी बहिन का मानदेय पंचायत सहायक के रूप में निकालते है। रोजगार सेवक ने दो पुलियों के निर्माण के लिये धनराशि निकाल ली, लेकिन कार्यस्थल पर कोई कार्य नहीं कराया। खंडजा का निर्माण दिखाया है, लेकिन खड़ंजा का निर्माण नहीं कराया। सोलर लाईट एवं हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई, जबकि धनराशि निकाली गई है। जिसकी शिकायत सम्मान दिवस में भी की जा चुकी है। ग्रामीणों ने सभी कार्यों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed