{"_id":"6a3460f68ae47acff40caa8c","slug":"prince-and-om-named-man-of-the-match-in-the-jbpl-league-agra-news-c-365-1-sagr1044-108459-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेबीपीएल लीग में प्रिंस और ओम बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेबीपीएल लीग में प्रिंस और ओम बने मैन ऑफ द मैच
Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
जेबीपीएल लीग
आगरा। जेबीपीएल लीग के दो रोमांचक मुकाबलों में रक्षाम हॉस्पिटल और ब्लैक पैंथर्स ने शानदार जीत दर्ज की। मैचों में प्रिंस बघेल और ओम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बमरौली कटारा गांव (फतेहाबाद रोड) के जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में रक्षाम हॉस्पिटल ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाए। प्रिंस बघेल ने नाबाद 49, हार्दिक एसके शर्मा ने 28, मानव यादव ने 23 और चेतन समाधिया ने 14 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीजीए ग्रीन टाइटंस की टीम आठ विकेट पर 124 रन ही बना सकी। कबीर शर्मा ने 39, सुजय जैन ने 22, ऐश्वर्य तिवारी ने नाबाद 20 और आरव ने 17 रन बनाए। कबीर सिंह और हार्दिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। प्रिंस बघेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में ब्रदर इंडोर क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट पर 127 रन बनाए। वशिष्ठ ने नाबाद 29, जयश राज ने 27, मोहम्मद फरहान ने 22 और आदि उपाध्याय ने 15 रन बनाए। जवाब में ब्लैक पैंथर्स ने 16.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देव सिंह ने नाबाद 53 और ओम ने नाबाद 52 रन की मैच विजयी पारियां खेलीं। वेदांत सिंह गादौली ने दो विकेट लिए, जबकि दिव्यांश बघेल एवं भानु निषाद को एक-एक सफलता मिली।
शानदार अर्धशतक के लिए ओम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह राणा, केके शर्मा, जगदीश राणा, मुरारीलाल बघेल, धनंजय सिंह, विनायक पचौरी आदि मौजूद रहे।